[ad_1]
सीएम धामी ने 112 नवनियुक्त परिवहन आरक्षियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये सरकारी नौकरी मात्र नौकरी नहीं बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व सीएम धामी मुख्यमंत्री ने सरकारी कर्मियों को आमजन के साथ संवाद और सहयोग बनाने की नसीहत दी जनता का काम ऑटो मोड पर हो मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार की कार्य संस्कृति को जड़ से खत्म करने का राज्य सरकार का अटल संकल्प दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ’’नई उत्तराखण्ड सड़क सुरक्षा नीति 2025’’ लागू युवाओं का व्यवस्था पर पुनः भरोसा कायम किया धामी सरकार ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में 112 नवचयनित परिवहन आरक्षियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्ग पर सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 2 प्रचार वाहनों को भी रवाना किया। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले नव चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह सफलता न केवल चयनित युवाओं के परिश्रम, अनुशासन और संकल्प का परिणाम है, बल्कि इसमें उनके परिवारजनों के सहयोग, त्याग और आशीर्वाद की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।
[ad_2]
Source link