चमकेगा बिजनेस, होगा धनलाभ, आज Pushya Yog, मां लक्ष्मी का साथ इन तीन राशियों के साथ

पुष्य नक्षत्र के बारे में शास्त्रों में कहा गया है कि पुष्य नक्षत्र में शुरू किए गए सभी काम पुष्टि दायक होते है, सर्वार्थसिद्ध होते ही हैं और आपको शुभ फलदेते हैं। आज रात 1 बजे से पुष्य नक्षत्र लग रहा है। सत्ताइस नक्षत्रों में पुष्य आठवां नक्षत्र है। इस नक्षत्र के उदय होने पर ज्योतिषी शुभ कार्य करने की सलाह देते हैं। इसलिए इस दौरान कोई बड़ी खरीददारी और शुभ कार्य कर सकते हैं। इस नक्षत्र में की गई खरीददारी धन धान्य से भविष्य में उत्तम फल देती है।

इसलिए पुष्य नक्षत्र को धन के लिए खास त्र माना जाता है। इसलिए सोना, चांदी और नए सामानों की खरीदारी पुष्य नक्षत्र में की जाकी है। इस नक्षत्र का स्वामी है शनि, इसलिए शनिदेव की भी इस नक्षत्र में कृपा मिलती है। आइए जानते हैं इस नक्षत्र के कारण किन राशियों का मां लक्ष्मी जी देंगी साथ

इस योग से तुला राशि वालों के लिए अच्छा समय बनकर आ रहा है। आकस्मिक धनलाभ होगा, फिर वह बिजनेस में या फिर खरीददारी दोनों में हो सकता है। आज तुला राशि के लोग अच्छी सैलरी पाएंगे और अधिकारियों से अच्छे संबंध होने के कारण आपको नौकरी में भी लाभ हो सकता है। कुल मिलाकर इस राशि पर मां लक्ष्मी प्रसन्न रहेंगी।

मेष राशि वालों पर इस योग का बहुत खास प्रभाव होगा। इस राशि के लोग बिजनेस को आगे बढ़ा पाएंगे. इसलिए अगर कुछ नया करना चाहते हैं, आज का दिन शुभ है। मांगलिक कार्य के लिए आज कुछ फाइनल हो सकता है।

वृषभ राशि वालों के लिए पुष्य योग अच्छे समय की भविष्यवाणी कर रहा है। इस राशि के लोग तरक्की, बिजनेस में मुनाफा पाएंगे। मां लक्ष्मी की कृपा आपको मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *