आने वाले 16 दिनों तक ये राशि वाले मनाएंगे जश्न, राजा के समान बिताएंगे जीवन

सूर्यदेव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्यदेव हर माह में राशि परिवर्तन करते हैं। ज्योतिषशास्त्र में सूर्यदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। 16 दिसंबर को सूर्य देव ने चाल बदलकर वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश कर लिया है। इस राशि में सूर्य देव 14 जनवरी, 2024 तक रहेंगे। सूर्य देव धनु राशि में रहकर कुछ राशि वालों पर विशेष कृपा कर रहे हैं। इन राशि वालों के लिए 14 जनवरी, 2024 तक का समय बेहद शुभ कहा जा सकता है। सूर्य देव के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है। जिस व्यक्ति पर सूर्य देव की कृपा हो जाए, उसे जीवन में किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।  आइए जानते हैं, आने वाले 16 दिन किन राशियों के लिए रहेंगे शुभ-

मिथुन राशि

  • आत्मविश्वास से तो लबरेज रहेंगे।
  • परिवार का साथ मिलेगा।
  • शैक्षिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
  • नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
  • आय में वृद्धि होगी।
  • कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।
  • दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

कन्या राशि-

  • आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।
  • घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।
  • पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
  • नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
  • वाहन सुख में वृद्धि होगी।
  • कारोबार पर ध्यान दें।
  • जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा।

तुला राशि

  • मन प्रसन्न रहेगा।
  • आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।
  • शैक्षिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
  • बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति होगी।
  • नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं।
  • उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, परंतु किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।
  • सिंह राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है।

धनु राशि

  • आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
  • माता का सानिध्य मिलेगा।
  • कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।
  • लाभ के अवसर मिलेंगे।
  • वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
  • इस समय भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
  • नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
  • अधिकारियों का सहयोग रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *